ग्रीन गार्डन एटा में मा0 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री केशव प्रसाद मौर्य ने की घोषणाएं

एटा।ग्रीन गार्डन एटा में मा0 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री केशव प्रसाद मौर्य ने की घोषणाएं

  1. श्रद्धेय स्व0 कल्याण सिंह बाबू जी पूर्व राज्यपाल हिमांचल प्रदेश राजस्थान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को श्रद्धांजली स्वरूप अलीगढ़ रामघाट मार्ग का नाम ‘‘रामघाट-कल्याण मार्ग’’ करने की घोषणा की गयी। अलीगढ़ रामघाट मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग संख्या-105) जिसकी लम्बाई 44.00 किमी0 को राज्य मार्ग घोषित करते हुए वर्तमान चौडाई को चार लेन चौडीकरण करने की घोषणा की गयी।
  2. एटा गंजडुण्डवारा मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग संख्या- 090ॅ) जिसका जनपद एटा की सीमा में 14.50 किमी0 भाग अतिक्षतिग्रस्त है तथा 3.70 मी0/5.50 मी0 चौडाई का है को दो लेन चौडीकरण व सुदृढीकरण कार्य की किये जाने की घोषणा के साथ-साथ तत्काल मरम्मत किये जाने के आदेश दिये गये है।
  3. राष्ट्रीय मार्ग संख्या-91 (नया राष्ट्रीय मार्ग संख्या- 34) के एटा शहरी भाग लम्बाई 6.20 किमी0 जोकि वर्तमान में 7.00 मी0 चौडा है। जिसको चार लेन चौडीकरण किये जाने की घोषणा की गयी।
  4. एटा-टुण्डला मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-31) वर्तमान में 7.00 मीटर चौडाई एवं 57.10 किमी0 लम्बाई को चार लेन चौडीकरण किये जाने की फिजिविलिटी स्टडी किये जाने की घोषणा की गयी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks