दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया

एटा
परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना पर संचालित परिवार परामर्श केन्द्र पर अथक प्रयासों के बाद आज एक टूटे हुए परिवार को जो तलाक की कगार पर था फिर से मिलाकर एक किया गया, मामला ग्राम पैढ़त थाना ऐका जिला फिरोजाबाद का है, जहां के रहने बाली श्रीमती नीशू पुत्री इन्द्रपाल सिंह की शादी सुमित पुत्र सुखवीर निवासी बहादुरपुर थाना मिरहची जिला एटा के साथ हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया। आज की बैठक में प्रभारी प०प०केन्द्र श्रीमती कंचन कटियार काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता, मुख्य आरक्षी श्रीमती मिथलेश के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks