आज 19 वें दिन क्रमिक अनशन की शुरुआत हुई उप मुख्यमंत्री के आगमन पर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर किसानों ने विरोध किया

एटा।आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 28.09.2021 को 19 वे दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल पर आजाद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष में क्रमिक अनशन की शुरुआत की गई एवं उप मुख्यमंत्री के आगमन पर भ्रष्ट अधिकारीयो / कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोशित किसानों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही तय किया गया है कि आज से प्रतिदिन 3 – 3 किसान क्रमिक अनशन पर 24 – 24 घंटे के लिए बैठा करेंगे और तय किया गया यह आंदोलन जन समस्याओं के शतप्रतिशत समाधान न होने तक जारी रहेगा।
देर रात धरना स्थल पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड पहुंचे उन्होंने आंदोलनकारी किसानों से बात कर मांग पत्र देखने के उपरांत कहा कि अधिकांश समस्याओं का समाधान प्रशासनिक अधिकारियों की प्रबल इच्छा शक्ति से किया जा सकता है लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक जन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है मैं अपनी तरफ से पहल कर किसानों की प्रशासन से मध्यस्थता कराते हुए समाधान कराने का पूरा प्रयास करूंगा।
आज के क्रमिक अनशन पर :- संरक्षक बाबूराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी बैठकर आंदोलन को ताकत देने का काम है
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, मंडल उपाध्यक्ष डॉक्टर राजपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष बबलू नागर, जिला महासचिव शिव शंकर फौजी, युवा जिला महासचिव विजय कुमार पिंकी, जिला प्रचार मंत्री अरविंद शास्त्री, अरविंद यादव पत्रकार, हर्षवर्धन सिंह, राकेश कुमार, अब्दुल कादरी, राम अवतार, रमेश हलवाई, युवराज राजपूत, श्यामा बेगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।