डा.उत्कर्ष सरकार के नाम से कई जिलों में हॉस्पीटल रजिस्ट्रेशन के नाम पर चल रहा फर्जीवाडा,अवागढ के बाद इटावा में भी की गयी कार्यवाही,एटा में एक ओर

एटा
जिले के मुख्य चिकित्सा अघिकारी डा. उमेश त्रिपाठी द्वारा अवैध चिकित्सा व्यवसाय व अवैध पैथालॉजी के विरूद्द टीमें गठित कर चलाऐ गऐ तीन दिवसीय अभियान के अन्तर्गत डिप्टी सीएमओ डा.राजेश शर्मा की टीम ने अभियान के दूसरे दिन तहसीलदार जलेसर के साथ कस्बा अवागढ़ में संचालित गंगा हॉस्पीटल में छापा मारकर रजिस्टर्ड डा.उत्कर्ष सरकार एमबीबीएस की हॉस्पीटल में बिना मौजूदगी के अप्रशिक्षित लोगों द्वारा नियम विरूद्द किये जा रहे मरीजो के उपचार के चलते ताले जडते हुऐ वहां मौजूद स्टाफ को नोटिस थमाऐ !
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक डा.उत्कर्ष सरकार एमबीबीएस के नाम से लगभग आधा दर्जन जिलों में अलग अलग नाम से हॉस्पीटल पंजीक्रत है !
अवागढ के अलावा एटा के आगरा रोड पर भी डा.उत्कर्ष सरकार के नाम से एक ओर हॉस्पीटल का संचालन धडल्ले से जारी है जिसका अभी नवीनीकरण नही हुआ है ! टोही सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इटावा ,आगरा ,मैनपुरी ,कासगंज व फिरोजाबाद में भी डा .उत्कर्ष सरकार एमबीबीएस के नाम से कई हॉस्पीटलों के संचालन की खबर है ! इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बीडी भिरौरिया ने भी डा. उत्कर्ष सरकार के नाम से पंजीक्रत एक हॉस्पीटल पर कार्यवाही की है !
अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा.राजेश शर्मा ने कहा कि कई जिलों में एक ही चिकित्सक के नाम से पंजीक्रत हॉस्पीटलों पर अब बडी कार्यवाही होगी !