राजभर का बयान मानसिक दिवालिया पन की निशानी : करुणेश पांडेय

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के गोरखपुर और गोरखपुर के लोगों के बारे में दिए गए विवादास्पद बयान ‘ गोरखपुर भीख मांगने का सेंटर’ पर भारतीय युवा हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणेश पांडेय ने रोष जताया है।श्री पांडेय ने कहा कि गोरखपुर गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि है,यह का हर व्यक्ति संस्कारी है हम गोरखपुर वाले इज्जत करना बखूबी जानते हैं लेकिन यदि आदमी इज्जत लायक ना हो तो तो उसी की भाषा में इज्जत उतारना भी जानते हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने संत मुख्यमंत्री व गोरखपुर के लोगों के प्रति जिस भाषा का प्रयोग किया है वह निश्नित ही क्षम्य योग्य नहीं है। सभ्य समाज में किसी राजनीतिक व्यक्ति से ऐसे अशोभनीय भाषा इस्तेमाल करने की उम्मीद नहीं की जाती है यह मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है ऐसी भाषा कोई मानसिक विक्षिप्त ही प्रयोग कर सकता है गोरखपुर वासियों को ओमप्रकाश राजभर से किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है यहां राजभर जैसे पागल सड़कों पर घूमते नजर आते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी भी दल में राजभर की पूछताछ नही हो रही है तो वह पागलों जैसा बेतुका बयान दे रहे हैं।