
एटा ~ द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह के सफल बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने कसी कमर, नियमों का उल्लघंन करने वालों पर की गई सख्त कार्यवाही आज दिनांक 27 सितंबर 2021 को द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी श्री बचान सिंह द्वारा शहर के प्रमुख जगहों पर प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया, तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में गोली नुमा आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों की चेकिंग की गई जिसमें कमी पाए जाने पर 9 बुलेट मोटरसाइकिलों का 10000-10000 रुपए का चालान किया गया। तत्पश्चात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चेकिंग में हूटर, काली फ़िल्म, हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी आदि यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 26 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा जनजागरूकता अभियान के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्र से शहर के विभिन स्थानों पर यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया गया एवं पम्पलेट स्टिकर्स आदि का वितरण किया गया।