रैली का पड़ाव जनपद एटा में


जनपद एटा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारतवर्ष में मनाए जाने के संदर्भ में रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा एक साइकिल रैली असम से चलकर दिल्ली 02 अक्टूबर को पहुंचेगी। आज दिनांक 27.09.2021 को उक्त रैली का पड़ाव जनपद एटा में है। साइकिल रैली के जनपद एटा पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत एवं आदर सत्कार किया गया। स्वागत के दौरान एसडीएम सदर, सीओ सिटी एटा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मौजूद रहे। कल प्रातः 7:00 बजे उक्त साइकिल रैली जनपद एटा के रानी अवंती बाई लोधी डिग्री कॉलेज से प्रस्थान कर सिकंदराराऊ होते हुए जनपद अलीगढ़ को प्रस्थान करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks