संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद का असर जनपद कासगंज में भी देखने को मिला

कासगंज जनपद में आज दिनांक 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे कि मौजूदगी में हजारों किसानों के साथ भारत बन्द का समर्थन किया और कासगंज शहर में पहुंचकर कृषि काले कानून के विरोध में नारेबाजी भी की गई राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा जब तक केंद्र की मोदी सरकार कृषि काले कानून वापस नहीं लेती संयुक्त किसान मोर्चा व हमारा संगठन इसी तरह केंद्र सरकार के विरोध करता रहेगा और काले कानून के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी वह सीओ सदर कासगंज के माध्यम से सौंपा गया इस मौके पर प्रदेश प्रभारी आशीष पांडे व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।।