
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त चुराई हुई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में चोर एवं लुटेरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त मोहित पुत्र अनिल निवासी हटऊ मुबारिकपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी अंकित पुत्र राजू निवासी मेवला महाराजपुर जिला फरीदाबाद के साथ मिलकर फरीदाबाद से यह मोटरसाइकिल चोरी की थी। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- मोहित पुत्र अनिल निवासी हटऊ मुबारिकपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।
बरामदगी-
- एक अपाचे मोटरसाइकिल
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चंद्र
- उप निरीक्षक श्री अभिलाख सिंह
- मुख्य आरक्षी स्वतंत्र कुमार
- मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह