बुजुर्ग ने फरसे से किया पड़ोसी मां-बेटे पर हमला, गर्दन कटने से युवक की मौत, आरोपी ने खुद भी दे दी जान,रिपोर्ट शुभम शर्मा

दिल दहला देने वाली घटना : बुजुर्ग ने फरसे से किया पड़ोसी मां-बेटे पर हमला, गर्दन कटने से युवक की मौत, आरोपी ने खुद भी दे दी जान
अलीगढ़ जिले में एक बुजुर्ग ने रंजिश में बेटे की हत्या कर दी, और मां पर हमला कर जान लेने की कोशिश की, हालांकि मां गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार, गोंडा इलाके के गांव बिरखू में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को बुजुर्ग हीरालाल 60 वर्ष ने रंजिश में अपने पड़ोसी 23 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार की उसके घर में सोते समय फरसे से हत्या कर दी। आरोपी ने फिर उसकी मां शशि देवी पर हमला कर जख्मी किया।इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोते हुए युवक की गर्दन काट डाली। हमले में युवक की मां का हाथ कट गया है, चेहरे पर भी धारदार हथियार से हुए हमले के जख्म हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks