
एटा।यातायात पुलिस जनपद एटा आज दिनांक 25.09.2021 को द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राजकुमार सिंह, एसडीएम श्री अलंकारसिंह व एआरटीओ हेमचन्द्र गौतम व टी एस आई बचान सिंह के द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी दी गई जैसे हेलमेट लगाएं सीट बेल्ट , सही नंबर प्लेट, की जानकारी ओवर स्पीडिंग ना करना व अन्य यातायात के नियमों की जानकारी दी गई तथा बस स्टैण्ड पर उपस्थित ऑटो टेंपो यूनियन के पदाधिकारी, ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी, ट्रक ड्राइवर व अन्य को आर आई परिवहन द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी जैसे रिफ्लेक्टर टेप गलत पार्किंग न करने , हेलमेट सीट बेल्ट, फिटनेस की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरण किया गया। ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर मोडीफाइड साइलेंसर व हूटर, प्रेशर हार्न हटाये गये एवं प्रयोग करने वाले वाहन स्वामी/चालक के विरुद्ध विधि अनुसार कानूनी कार्यवाही की गयी। जनसामान्य से अपील की जाती है कि कम्पनी द्वारा दिये गये साइलेंसर/हार्न का ही प्रयोग करें एवं वातावरण को ध्वनि मुक्त करने का प्रयास करें।