खाद्य सामग्री की सब्जी में एक बार फिर छिपकली निकलने का मामला सामने आ रहा है

आगरा। शहर के प्रतिष्ठित श्री राम पूड़ी वाले प्रतिष्ठान में दी जाने वाली खाद्य सामग्री की सब्जी में एक बार फिर छिपकली निकलने का मामला सामने आ रहा है। श्रीराम पूड़ी वाले के यहां आये एक ग्राहक ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूड़ी सब्जी लेने के बाद जैसे ही दुकान के बाहर लगे टेबल पर रख कर खाना शुरू किया तो उन्होंने सब्जी के दोने में छिपकली का कटा हुआ सिर पड़ा हुआ देखा। उन्होंने दुकानदार दे इसकी शिकायत भी की।
दरअसल मामला ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्रीराम पूड़ी वाले के यहां का है। बिचपुरी निवासी मोहन सिंह (ग्राहक) ने बताया कि उन्होंने दुकान से पूड़ी सब्जी ली और वहां टेबल पर रखकर जैसे ही खाना शुरू किया, उससे पहले ही उनकी नजर सब्जी पर पड़ गई जिसमें छिपकली का कटा हुआ सिर पड़ा हुआ था। उन्होंने इस बारे में दुकानदार को दिखाया तो वहां मौजूद लोगों ने सब्जी के दोने को लेकर उसे डस्टबिन में फेंक दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks