अलीगंज में नाबर व कलिजंर एवं सराय अगहत के बाद अब कोरोना संक्रमण की नगला उम्मेद में दस्तक से क्षेत्र में सनसनी, न0 उम्मेद बना चौथा हॉट स्पॉट ,अधिकारी मौके पर
———————————–
अलीगंज संवाददाता ( एटा ) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण ने अब सुदूरवर्ती तहसील क्षेत्र अलीगंज में भी अपनी पकड मजबूत करना शुरू कर दिया है ! अभी पिछले दिनों ग्राम नाबर एवं कलिजंर व सराय अगहत में निकले पॉजिटिव केसों के निकलने के बाद यह क्षेत्र हॉट स्पॉट से मुक्त नही हो पाऐ कि आज शनिवार को प्राप्त इकत्तीस संदिग्ध लोगों की प्राप्त रिपोर्ट में जहां तीस लोग निगेटिव पाऐ गए तो वही अलीगंज कस्बे से मात्र पांच या छै किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम नगला उम्मेद में एक किशोर के कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ! बताया जाता है कि तेईस वर्षीय किशोर अजीत कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था तथा लॉक डाउन के चलते बेरोजगार होने के कारण उसने अपने गांव नगला उम्मेद की ओर रूख कर लिया !लेकिन जागरूक लोगों की जागरूकता के चलते वह रैपिड रेस्पॉन्स टीम के हत्थे चढकर एटा मुख्यालय स्थिति क्वारंटीन सेंटर जेएलएन महाविद्यालय में पहुंच गया ! जहां से उसके स्वेब का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया जिसमे उसके पॉजिटिव मिलने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे कोविड-19 एल – 1 हॉस्पीटल सीएचसी बागवाला में भर्ती कराया गया है ! जिला प्रशासन द्वारा ग्राम नगला उम्मेद को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल एवं कोविड-19 के जिला स्तरीय नोडल डिप्टी सीएमओ डा0 एस सी नागर ने बताया कि अब ग्राम नगला उम्मैद को सेनेटाइज कराते हुए घर घर सभी लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा ! तथा किसी भी गांव वाले को घर से बाहर निकलने की कतई अनुमति नहीं दी जाएगी ! पुलिस की देखरेख में ग्राम के चारों ओर बैरीकेटिगं करके शिफ्टिगं के हिसाब से तैनाती की जाऐगी ! खबर लिखे जाने तक नगला उम्मेद में एसडीएम पी एल मोर्य व सीओ अजय भदौरिया एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस बल व सफाई कोरोना वारियर्स के साथ पहुंचकर हॉट स्पॉट से सन्दर्भित कार्यवाही में जुट गऐ है !