ऋण वितरण में ढिलाई को लेकर जिलाधिकारी असन्तुष्ट

ऋण वितरण में ढिलाई को लेकर जिलाधिकारी असन्तुष्ट
बैंकर्स को 31 अक्तूबर तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
कासगंज।जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलैक्टरेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, तथा बैंकर्स की सलाहकार समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समीति की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बैंकर्स औद्योगिक क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों को उदारता पूर्वक ऋण वितरित करें, उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप छोटे उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण देकर 31, अक्टूबर तक शत प्रतिशत, लक्ष्य को पूरा करें! उन्होंने बैंक आफ बडौदा, बैंक आफ इंडिया, सेन्ट्रल बैंक, ग्रामीण बैंक द्वारा धीमी गति से ऋण वितरण कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक मैनेजर को उनकी ओर से इनके उच्चाधिकारियों को तथा रिजर्व बैंक को इनकी लापरवाही के लिए पत्र भिजवाने के निर्देश भी दिये!
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र के अतिरिक्त अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks