रजवाह में पांच दिन बाद फिर मिला एक और शव, ग्रामीणों में हड़कंप

जलेसर के पिलखतरा रजवाह में पांच दिन बाद फिर मिला एक और शव, ग्रामीणों में हड़कंप।

निर्वस्त्र अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका।

एटा।जलेसर। एटा जनपद के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पिलखतरा स्थित रजवाह में मंगलवार को प्रातः एक महिला का शव प्राप्त हुआ है। महिला का शव पूरी तरह से निर्वस्त्र था। बीते 5 दिनों में इसी राजबहा में दूसरा शव मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलेसर पुलिस कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतराम में मंगलवार प्रातः लगभग सात बजे ग्रामीणों ने पिलखतरा रजवाह में लगे चैनल पर एक शव रुका हुआ देखा। जो करीब 25-30 वर्षीय एक महिला का था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया। तथा शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया है। महिला का शव निर्वस्त्र होने से लोगों को आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई हो सकती है। इसकी कुछ जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी के महिला की हत्या कैसे हुई।
उल्लेखनीय है कि बीते 16 सितंबर को भी पिलखतरा रजवाह में इसी चैनल पर 30-32 वर्षीय एक युवक का बोरे में बंद शव बरामद हुआ था। हालांकि युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। किंतु पांच दिन में दो दो शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks