लखनऊ।उन्नाव जनपद के मोहान नगर पंचायत से चेयरमैन हयात रसूल उर्फ खालिद मोहानी की गाड़ी पर हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में जान लेवा हमला,

जिसमे चेयरमैन की इनोवा गाड़ी के शीशे की वजह से बाल बाल बचे चेयरमैन,
चेयरमैन का आरोप है कि पहले से घात लगये बैठे अभिषेक यादव उर्फ मुलायम,अतुल यादव,हिमांशु यादव सहित 15 से 20 अन्य लोगों ने किया हमला,
चेयरमैन ने गोली मारने व धारदार हथियार से वार करने का लगाया आरोप,
आज काकोरी में गुरुदीनखेड़ा के पास 12:15 बजे की है घटना,
कल मोहान रोड पर घुरघरी का तालाब के पास अभिषेक यादव को रोककर चेयरमैन ने समर्थकों के साथ था पीटा,
भाजपा चेयरमैन की दबंगई की पिटाई का वीडियो शोसल मीडिया पर हुआ था वायरल,
अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन एवं उनके समर्थकों पर मामला किया है दर्ज,
आज चेयरमैन की तहरीर पर काकोरी पुलिस ने अभिषेक यादव व मोहान के पूर्व चेयरमैन सपा नेता सर्वजीत यादव के बेटे सही कई किया मामला दर्ज,
घटना स्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नहीं किया आज की घटना में गोली चलने की पुष्टि,
पुलिस ने बताया कि पेशबंदी में बनाई गई मनगढ़ंत कहानी,
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों घटनाओं के वादियों की तहरीर पर मामला दर्ज कर गहनता से घटना की जांच की जा रही है,जांच में जो सही पाया जाएगा उसी आधार पर होगी कार्यवाही।