भोजपुर थाना क्षैत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

 

ब्लाक क्षेत्र के गांव वाजिदपुर थाना भोजपुर निवासी आमना पत्नी अशरफ अली (40) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आमना को मुरादाबाद के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पूरे गांव को सील कर दिया है। जबकि गांव वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

सीएचसी प्रभारी विशाल दिवाकर ने बताया कि आमना गांव में ही रहती थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। 22 मई को वह मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल में जांच कराने गई थी। इसके बाद 27 मई को आशीर्वाद नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां उनका सैंपल लिया गया था। जिसकी 30 मई को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर आमना के परिजनों के सैंपल लिए। साथ ही पूरा गांव सील कर दिया गया है।

————————————-

गोपालपुर में एक पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप

ब्लाक क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा है। शुक्रवार रात करीब दस बजे लखनऊ से आई रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आए युवक के परिवार सहित गांव में कई लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

गांव गोपालपुर निवासी बबलू पुत्र महाराज सिंह (42) महाराष्ट्र के सतारा में मजदूरी करता था। लॉक डाउन के चलते रोजगार छिनने पर वह 26 मई को गोपालपुर पहुंचा था। 27 मई को स्वास्थ्य विभाग ने इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जिसकी 29 मई रात दस बजे रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव पहुंचे अधिकारियों ने बबलू को मुरादाबाद और उसके परिवार को घर पर ही क्वारंटाइन किया। शनिवार को बबलू के परिजनों सहित गांव में कई लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks