जिले में शनिवार को कोरोना के 11 और नए मरीज मिले। इनमें से 10 की रिपोर्ट केजीएमयू, लखनऊ की लैब से आई हैं, जबकि, एक निजी पैथ लैब की है। इन नए मरीजों को मिलाकर मुरादाबाद में संक्रमित की संख्या 220 पहुंच गई। अब तक कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक चार संक्रमित लाल मस्जिद, दो संक्रमित बारादरी के और दो ही चक्कर की मिलक के हैं। इसके अलावा एक- एक संक्रमित कांशीराम नगर कॉलोनी, डिलारी के वाजिद नगर और बिजनौर के मुजाहिदपुर का है। नए संक्रमितों में पांच महिलाएं हैं। साथ ही तीन प्रवासी मजदूर भी हैं।