अनंत चतुर्दशी रविवार को गणपति की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन के लिए जाते भक्तगण

अनंत चतुर्दशी रविवार को गणपति की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन के लिए जाते भक्तगण।
अलीगढ़। अनंत चतुर्दशी पर सुबह से ही गणपति बप्पा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भोग लगाया। गणेश भगवान की प्रतिमा पर गुलाल चढ़ाकर एक दूसरे के लगाया।इसके बाद नाचते गाते हुए विसर्जन शोभायात्रा निकालीं। ढोल नगाड़े की धुन अथवा साउंड सिस्टम के साथ शहर में जगह-जगह विभिन्न टोलियों में विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। जिससे शहर में माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद वाहनों में गणपति प्रतिमा को विराजित कर श्रद्धालु राजघाट, रामघाट अथवा नरौरा घाट के लिए रवाना हुए। कई श्रद्धालु तो जान जोखिम में डालकर वाहनों की छत पर सफर करते दिखे।
गणपति महोत्सव के आयोजन में लोगों ने जगहों—जगहों पर भंडारे का आयोजन किया, जहां भक्तों ने पूड़ी, सब्जी, हलवा, खीर आदि प्रसाद ग्रहण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks