दो पार्षदों का गाली-गलौच की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल,रिपोर्ट शुभम शर्मा

दो पार्षदों का गाली-गलौच की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल

जनपद अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मामूदनगर में प्लॉट को लेकर दो पार्षदो मै कहा सुनी के साथ हुई गाली गलोच,इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है, वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक आज 19/09/21 को पार्षद मुराद बच्चन और मुशर्रफ हुसैन एक-दूसरे पर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि वार्ड नंबर 32 के पार्षद मुराद बच्चन ने हमारे संवाददाता को बताया कि यह जमीन नगर निगम की है, और उन्होंने इसमें शौचालय मंजूर कराया है,तथा इसी का कार्य कराया जा रहा था। परंतु दूसरे पार्षद मुशर्रफ हुसैन किसी अन्य व्यक्ति को बुला लाए और उनका प्लॉट बता रहे हैं, जबकि मुराद बच्चन ने कहना है कि उनकी जमीन किसी अन्य स्थान पर है,इधर पार्षद मुशर्रफ ने बताया कि कोतवाली नगर ऊपरकोट के रहने वाले परिचित मुबीन का प्लॉट है। वह उसे देखने गए थे,इसी बीच उनसे अश्लील गाली-गलौच कर दी, इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया ,

जनपद अलीगढ़ से शकील खान की रिपोर्ट

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks