लॉक डाउन में पुलिस की अनोखी पहल
बच्चों को खिलौने देने पहुंची पुलिस , सीओ सदर विकास जायसवाल ने बांटे बच्चों को खिलौने
आगरा। यहां कोई खिलौनों की बिक्री नहीं हो रही है पुलिस इन खिलौनों को नहीं बेच रही है बल्कि पुलिस ने एक ऐसा काम किया है जिससे बच्चे भी खुश हो गए,,,दरअसल लॉक डाउन के दौरान बड़ों को खाना मिला था बच्चों को खिलौने नहीं मिल पा रहे थे इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीओ सदर विकास जायसवाल ने अनोखी पहल की, सीओ सदर विकास जयसवाल बच्चों को खिलौने देने पहुंचे खिलौने देखकर बच्चे बेहद खुश हो गए,,,, खिलौने लेने के लिए बच्चों की भीड़ लग गई खिलौने देखकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था एक एक कर सभी बच्चों को सीओ सदर ने मनपसंद खिलौने दिए बच्चों को प्यार भी किया
बच्चों को अच्छा खाना मिले ना मिले लेकिन खिलौने मिल जाए तो बच्चे खुश हो जाते हैं यही वजह थी कि बच्चे खिलौने देखकर बेहद खुश थे पुलिस की बच्चे मन ही मन तारीफ कर रहे थे तालियां बजा रहे थे अब तक बड़े लोग पुलिस के लिए तालियां बजा रहे थे लेकिन बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर पुलिस के चेहरे पर भी हंसी थी
विकास जायसवाल सीओ सदर
सी ओ सदर विकास जायसवाल द्वारा हर उस काम को किया जा रहा है जिससे लोगों को राहत मिल सके पैदल मार्च कर रहा है प्रवासी मजदूरों को सीओ सदर द्वारा चप्पलों का वितरण किया गया था इसके अलावा तमाम अन्य काम भी किए गए लेकिन बच्चों का भी ख्याल सीओ सदर द्वारा रखा गया बच्चों को खिलौने दिए गए खिलौने देखकर बच्चे बेहद खुश थे पुलिस की तारीफ कर रहे थे