
अपर पुलिस अधीक्षक ओ०पी०सिंह को अधीनस्थों ने मायूस दिल से किया रुखसत। एटा- प्रयागराज उच्च न्यायालय द्वारा जनपद मैनपुरी के नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत के संदर्भ में लिए गए एक्शन के क्रम में डीजीपी उत्तर प्रदेश के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एटा ओपी सिंह को निलंबित कर दिया गया।विभागीय उच्च अधिकारियों मे चर्चा एवं मानना है कि उपरोक्त घटना में ओ०पी० सिंह की संलिप्तता प्रतीत नहीं होती है। जैसा कि सदैव से अपनी गर्दन बचाने के लिए उच्च अधिकारी अधीनस्थों पर गाज गिरा कर स्वयं को सुरक्षित करने का यह फार्मूला पुलिस विभाग में अनवरत जारी है।इसी फार्मूले के तहत जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को निलंबित कर दिया।ओ०पी०सिंह की कार्य प्रणाली से प्रभावित जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदमा लगा। परन्तु पुलिस नियमावली एवं उच्च न्यायालय का मामला होने के कारण किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं कर सके।ओ०पी०सिंह द्वारा जिला मुख्यालय छोडते समय सभी पुलिस कर्मी भावुक हो गये।और मायूस दिल से अपने अधिकारी को रुखसत किया।