
अलीगढ़ः डब्ल्यूएचओ ने अमुवि के शोध को अपने प्रकाशन में किया शामिल
अमुवि के कामर्स विभाग में मास्टर आफ टूरिज्म एंड ट्रैवल्स मैनेजमेंट कोर्स की को-आर्डिनेटर प्रो. शीबा हामिद और उनके शोधार्थियों सुजूद (सीनियर रिसर्च फेलो) व नसीम बनो (रिसर्च स्कालर) के शोध को डब्ल्यूएचओ की मान्यता मिली है। शोध पत्र बिहेवियरल इंटेंशन आफ ट्रैवलिंग इन द पीरियड आफ कोविड-19, ऐन एप्लिकेशन आफ द थ्योरी आफ प्लांड बिहेवियर को वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण पर अंतरराष्ट्रीय साहित्य के संदर्भ में शामिल किया गया है। इस अध्ययन में नियोजित व्यवहार के सिद्धांत का उपयोग करके भारतीय यात्रियों के कोरोना वायरस की अवधि में यात्रा करने के व्यवहारिक योजनाओं की जांच की गई है। प्रो. शीबा हामिद ने कहा कि यह अध्ययन यात्रियों, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग, सरकार, विमानन उद्योग और अन्य संबंधित संगठनों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।