दिल्ली की युवती ने बिजनौर के 3 लड़कों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली की युवती ने बिजनौर के 3 लड़कों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मामला थाना नांगल सोती के सबलपुर बीतरा का है. युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह दिल्ली से किसी रिश्तेदार के घर बिजनौर आई थी…

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है. दरअसल, दिल्ली की एक युवती ने बिजनौर के कुछ लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. युवती ने नांगल सोती थाना इलाके के तीन युवकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले युवती को कार में लिफ्ट दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामला थाना नांगल सोती के सबलपुर बीतरा का है. युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह दिल्ली से किसी रिश्तेदार के घर बिजनौर आई थी. फिलहाल, पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ किया रेप का केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी दूसरे समुदाय के हैं. ऐसे में हिंदू संगठन के लोग भी वहां पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई.

रिश्तेदार से मिलने दिल्ली से बिजनौर आई थी युवती
पीड़िता का आरोप है कि बीते 13 सितंबर को सबलपुर बीतरा गांव में वह अपने किसी परिचित से मिलने आई थी. 14 सितंबर को लौटते समय उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है. जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ और जांच करने पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks