हिमाचल शर्मसार! दो नाबालिगों से दुष्कर्म, दोनों गर्भवती, एक पीड़ित है दिव्यांग

हिमाचल शर्मसार! दो नाबालिगों से दुष्कर्म, दोनों गर्भवती, एक पीड़ित है दिव्यांग

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शर्मसार करने वाले दो मामले सामने आए हैं. यहां पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया है. महिला पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों मामलों में पीड़िता नाबालिग और गर्भवती हैं. एक पीड़िता मूक और बधिर है. महिला थाना मंडी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, कोटली क्षेत्र की 16 वर्षीय दिव्यांग की मां के ब्यान के आधार पर केस दर्ज किया गया है. पीड़िता 4 माह से गर्भवती है. शिकायतकर्ता के अनुसार, विशेष बच्चों के स्कूल में 12वीं की दिव्यांग बेटी के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है. एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) (एल) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में केस दर्ज किया गया है. पुलिस थाना सदर के सब इंस्पेक्टर सुकेश कुमार जांच कर रहे हैं.

क्या है दूसरा मामला

दूसरे मामले में महिला थाना मंडी में चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर को हेल्पलाइन-1098 पर सदर तहसील की की 15 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना मिली. हेल्पलाइन टीम ने पीड़िता के गांव का दौरा किया है. पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि एक 17 वर्षीय आरोपी ने नाबालिगा की दादी के घर के समीप जंगल में उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए. बाद में आरोपी नाबालिग को लाहौल के केलांग ले गया और दुष्कर्म किया. अब पीड़िता 6 माह की गर्भवती है. एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि महिला पुलिस थाना मंडी में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए(2)(i)(2) (एन) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 में मामला दर्ज किया गया है. अतिरिक्त एसएचओ डिंपल कुमारी जांच अधिकारी हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks