भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने पीड़ित किसान के आम रास्ता बन्द करने के सम्बन्ध मे पटियाली उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

kasganj.पटियाली विधानसभा मे आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत उलाईखेड़ा के मजरा रफातपुर में प्राथमिक पाठशाला के चारों तरफ आम रास्ता था जिस रास्ते से होते हुए करीब 14 परिवार आते जाते हैं ग्राम प्रधान के पति सेवाराम व उनके समर्थक प्रेमचन्द, रामपाल,रामसेवक,आदि रास्ता बन्द कर रहे हैं जिस कि शिक्षा विभाग ने द्वारा चारों तरफ का रास्ता छोड़कर नींव खुदवाई लेकिन ग्राम प्रधान दक्षिण तरफ का रास्ता राजनैतिक विवाद व आपसी मतभेद होने के कारण रास्ता बन्द करना चहता है जिससे गांव के व्यक्ति व छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिसको लेकर उपजिला अधिकारी पटियाली ने किसानों को आश्वासन दिया कि हम मौके पर जाकर जानकारी करेंगे और किसी का रास्ता बंद नहीं होने नहीं तब जाकर भारतीय किसानों ने स्वराज के पदाधिकारियों ने अपना धरना खत्म किया इस मौके पर अरुण कुमार यादव प्रदेश सचिव, तहसील अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा,मण्डल प्रमुख सचिव प्रदीप यादव, गंजडुंडवारा ब्लॉक अध्यक्ष पंडित ललित कुमार मिश्रा, धीरू यादव,मुकेश यादव,सुनील यादव, हरिपाल राजपूत, राजेन्द्र राजपूत,कुलदीप बघेल मण्डल सचिव,गोरव मिश्रा,युवा जिला उपाध्यक्ष,चंचल बघेल युवा मण्डल उपाध्यक्ष, किशोर कुमार बघेल युवामण्डल सचिव संजीव बघेल,श्यामपाल प्रजापति,अनुपसिंह, राजेन्द्रसिंह,जेवरसिंह, हरिपाल सिंह,ब्रजभान शाक्य,विकास यादव, अंजय यादव,अंश यादव,आदि लोग मौजूद रहे ।।