ऑर्डर 2.1 नामक रेस्टोरेंट में यह थाल मिलता है। इस थाल का नाम यूनाइटेड इंडिया थाल है

दिल्ली के कनाट प्लेस में ऑर्डर 2.1 नामक रेस्टोरेंट में यह थाल मिलता है। इस थाल का नाम यूनाइटेड इंडिया थाल है। इसे इलेक्शन स्पेशल या चुनाव थाल के नाम से भी जाना जाता है। चौकीदार पराठे साथ यह थाल दिया जाता है जिसमे भारत के हर राज्य के प्रमुख व्यंजन मौजूद रहते हैं। इस का वजन साढ़े पांच किलो से दस किलो के मध्य होता है।

इसमें कश्मीर के दम आलू, गुजरात का ढोकला और खण्डवी, बिहार का लिट्टी चोखा, दिल्ली का बटर पनीर मसाला, हिमांचली चोले, हैदराबादी बिरयानी, दाल पचरंगी, गोंगूरा पचड़ी, वेज शाफले आदि शामिल होते हैं। 28 राज्यो की डिशेस के साथ दिया जाने वाला चौकीदार पराठा नरेंद्र मोदी से इंस्पायर्ड है। मीठे में दिया जाने वाला व्यंजन राजस्थान का राजभोग और मध्य प्रदेश की सागो खीर है। इसके अलावा पुदीने की चटनी और उत्तरखण्ड के भांग की चटनी तथा रसम भी शामिल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks