अलीगढ़ रेंज के निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव!

एटा। जनपद के 18 निरीक्षकों का एटा से अलीगढ़, हाथरस, कासगंज आदि जनपदों में स्थानांतरण किया गया है।
आपको बता दें आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ दीपक कुमार द्वारा जनपद एटा से लगभग डेढ़ दर्जन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आपको बता दें इस दौरान मलावन थाना प्रभारी सीताराम सरोज, श्रीमती कंचन कटियार, रजिया सुल्ताना, संजीव कुमार त्यागी, प्रमोद कुमार कुरील, राम रतन, हरि शंकर वर्मा, चंद्रशेखर यादव, राजेंद्र सिंह यादव, सुभाष बाबू सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार और केंद्र कुमार के कार्यक्षेत्र को एटा से अलीगढ़ किया गया है। वहीं शशीकांत और अशोक कुमार को कासगंज तथा कृष्ण पाल सिंह और अतुल कुमार को एटा से हाथरस के लिए स्थानांतरित किया गया है। वहीं जॉन स्तर से देवेंद्र सिंह को एटा से मथुरा भेजा गया है।