राजभवन में लगेगी भगवान शिव की मनोरम प्रतिमा, 8 सॉफ्टवेयर प्रणालियों का राज्यपाल ने किया लोकार्पण –

उत्तर प्रदेश ,राजभवन में लगेगी भगवान शिव की मनोरम प्रतिमा, 8 सॉफ्टवेयर प्रणालियों का राज्यपाल ने किया लोकार्पण –

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को लखनऊ स्थित राजभवन में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया है। यह प्रतिमा ग्रेनाइट के 10 फुट लम्बे और 7 फुट चौड़े चबूतरे पर लगायी जायेगी जोकि चबूतरे के ऊपर 4 फुट ऊंची होगी। जिसके पृष्ठ में 7 फुट ऊंचे पहाड़ के निर्माण सहित अन्य मनोरम निर्माण किए जाएंगे। इसके पहले आनंदीबेन पटेल ने राजभवन की कार्य व्यवस्थाओं को डिजिटल करने के लिए आठ सॉफ्टवेयर प्रणालियों का लोकार्पण किया।

राजभवन लाइब्रेरी के पोर्टल को विश्वविद्यालय से जोड़ने के दिये निर्देश

लोकार्पण के दौरान राज्यपाल ने इन सॉफ्टवेयर प्रणालियों के संचालन का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर प्रणाली के माध्यम से अब राजभवन के कार्य में पारदर्शिता आयेगी तथा समस्त कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण होंगे। उन्होंने राजभवन लाइब्रेरी के पोर्टल को प्रदेश के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ की लाइब्रेरी से कनेक्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

8 सॉफ्टवेयर प्रणालियों का हुआ लोकार्पण

राज्यपाल कार्यालय के लिए कार्मिक प्रबन्धन प्रणाली-मानव सम्पदा, राजभवन कर्मिकों को राज्य सरकार की ई-पेंशन प्रणाली से जोड़ा जाना, राजभवन सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मिकों के लिए जीपीएफ प्रबन्धन प्रणाली, राजभवन गेट पास एवं परिचय-पत्र प्रबन्धन प्रणाली, आनलाइन राजभवन लाइब्रेरी पोर्टल, राजभवन कर्मिकों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली, राज्य सरकार के जन शिकायत निवारण पोर्टल पर राजभवन में प्राप्त शिकायतों के व्यवहरण की व्यवस्था तथा राजभवन में प्राप्त होने वाले उपहारों का डिजिटलाइजेशन शामिल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks