
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा जनपद एटा के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का किया पर्दा फाश दो शातिर चोरों को अवैध असलाह व कारतूस एवं चोरी के माल सहित किया गया गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को चोरी किए हुए माल एवं अवैध असला कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.09.2021 को रात्रि पुलिस गश्त के दौरान थाना जैथरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि सर्रा भट्टा के पास दो संदिग्ध व्यक्ति रिंच व पाना लिये एक मोटरसाइकिल के पास खडे हैं इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कडी कार्यवाही करते हुये दोनों व्यक्तियों को पकड लिया जिनसे जामातलाशी व निशानदेही पर एक तंमचा दो जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी किए हुए अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारअभियुक्तगणों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदु
- करीब पांच महीने पहले थाना क्षेत्र मलावन में एक घर में सें जेवरात चुराये थे जिनमें से कुछ जेवरात बरामद हुये हैं ।
- दिनांक 17.04.21 को अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरौतिया के एक स्कूल से चोरी की थी जिसका कुछ सामान सिलेण्डर आदि बरामद हुआ है ।
3.दिनांक 01.04.21 को थाना जसरथपुर क्षेत्र के गाँव गणपतिपुर बढापुर के स्कूल से चोरी की थी जिसका कुछ सामान सिलेण्डर आदि बरामद हुआ है ।
4.करीव दो दिन पहले थाना जैथरा क्षेत्र के मान सिंह महाविधालय से वाटर पम्प (पानी खींचने वाला पंखा) चोरी किया था वह भी बरामद हुआ है ।
5.करीब 6-7 दिन पहले थाना जैथरा क्षेत्र से रात्रि मे एमआरएस ईण्टर कालेज भौकरिया रोड जैथरा में स्कूल की चारदिवारी के बगल से समर सेविल के पाइप चोरी किये थे बरामद हुये हैं ।
6.थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम मानपुरा से करीव 5 महीन पहले सौलर प्लेट एक कृषि फार्म से चोरी की थी वह भी बरामद हुयी हैं । - थाना जैथरा क्षेत्र में ही करीब सात महीने पहले पानी की टंकी के पास भागवत कथा चल रही थी और जिसमें से दो बडे व एक छोटे स्पीकर को भी चोरी किया था बरामद हुये हैं
- थाना निधौली कलाँ क्षेत्र में से भी की थी मोटर की चोरी जिसे बेचकर पैसे खर्च में ले लिये ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता —————–
1.कुलदीप पुत्र रघुराज धीमर नि0 ग्राम अलुपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी
2.उमेश पुत्र विनोद धीमर नि0 ग्राम अलुपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी
बरामदगी का विवरण —-
- एक तंमचा देशी नाजायज 315 वोर व 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
- 05 बडी सौलर प्लेटें
3.10 पाईप प्लास्टिक समर सेविल पम्प मय कल्म्प
4.एक वाटर पम्प ( पानी खींचने का पंखा)
5.तीन स्पीकर डीजे वाले
6.दो गैस सिलेंडर
7.एक गैस का चुल्हा
8.दो जोडा पाजेब व 04 बिछुवे सफेद धातु
9.14 रिंच व 06 पाना व एक पिलास लोहे के
आपराधिक इतिहास ———-
- मु0अ0स0 136/2021 धारा 379/411 आईपीसी थाना अलीगंज जनपद एटा
- मु0अ0स0 434/2021 धारा 379/411 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा
3.मु0अ0स0 435/2021 धारा 379/411 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा
4.मु0अ0स0 432/21 धारा 379/411 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा
5.मु0अ0स0 437 धारा 307 आईपीसी पुलिस मुठभेड थाना जैथरा जनपद एटा
6.मु0अ0सं0 438 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा - मु0अ0सं0191/2021धारा 457/380/411 आईपीसी थाना निधौली कलाँ जनपद एटा
8.मु0अ0स0138/2021 धारा 380/411 आईपीसी थाना मलावन जनपद एटा
9.मु0अ0स0 48/2021 धारा 457/380/411 आईपीसी थाना जसरथपुर जनपद एटा - मु0अ0स0 72/2020 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम व धारा 272 आईपीसी थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
11.मु0अ0स0 81/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम व धारा 272/420 आईपीसी थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
12..मु0अ0स0 199/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम व धारा 272आईपीसी थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
13.मु0अ0स0 383/2016 धारा 60 आबकारी अधिनियम व धारा 272आईपीसी थाना कुरावली जनपद मैनपुरी - मु0अ0स0 644/2016 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
गिरफ्तारी करने वाली टीम ———-
1.व0उ0नि0 श्री संजयपाल सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
2.उ0नि0 चरन सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
- है0का0 97 भूपेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
- का0 1294 राहुल लौर थाना जैथरा जनपद एटा
4.का01287 सतेन्द्र कुमार थाना जैथरा जनपद एटा - का0 255 धर्मेन्द्र थाना जैथरा जनपद एटा
4.है0का0 72 गजेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा ( चालक )