
#Kasganj….
कासगंज के तत्कालीन सीडीओ समेत 16 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा
कासगंज के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) चंद्रशेखर व परियोजना अधिकारी उमेश त्यागी समेत 16 अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस गए हैं। शासन के आदेश पर विजिलेंस की जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी समेत 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।