अलीगंज पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ के बाद एक असलाह तस्कर गिरफ्तार,भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्र निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुये एक शातिर असलहा तस्कर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटनाक्रमानुसार आज शुक्रवार को थाना अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापेमारी के दौरान ग्राम फतेहपुर सुखवासी के खेत के किनारे झाड़ियों में छिपकर अवैध हथियारों का निर्माण करते हुये एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद समय करीब 16.45 बजे गिरफ्तार किया गया है, तथा एक अभियुक्त मौके से भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी तथा मौके से 2 तमंचे 315 बोर बने, 08 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315/ .32 बोर, तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। सख्ती से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया गया कि वह अपने फरार साथी के साथ मिलकर व्यक्तिगत लाभ के लिए अवैध शस्त्रों का निर्माण करके एटा, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, मैनपुरी तथा आसपास के जनपदों में बेचने का काम करता है। अभियुक्त प्रदीप पुत्र श्याम सिहं निवासी ग्राम फतेहपुर के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं- 174/2020 धारा 307, 188 (पु0मु0) भादंवि तथा मुअसं- 175/2020 धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है । तथा फरार अभियुक्त राज उर्फ करू पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं