
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 3 दिन पूर्व विद्या मंदिर के पास युवक को गोली मारकर घायल करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 3 दिन पूर्व युवक को गोली मारकर घायल करने की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 09.09.2021 को वादी जितेंद्र कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने थाने पर सूचना दी कि मुनेंद्र यादव उर्फ डांसर पुत्र राधेश्याम निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर वादी के छोटे भाई अमन को स्कूल से पढ़कर आते वक्त जान से मारने की नियत से उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया है जिसके छर्रे उसकी कमर में लगने से वह घायल हो गया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअसं- 767/21 धारा 307 भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 11.09.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त मुनेंद्र उर्फ डांसर को मंडी गेट के पास से समय करीब 11.20 बजे घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- मुनेन्द्र यादव उर्फ डांसर पुत्र राधेश्याम निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी-
- एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तारी करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री साहव सिंह
- उ0नि0 श्री रितेश ठाकुर
- कां0 अनिल कुमार
- कां0 बिजेन्द्र सिंह