शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.09.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को तरगंवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे अवैध असलाह व कारतूस बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियु्क्तगण के विरूद्ध थाना जैथरा पर मुअसं- 426/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, मुअसं- 427/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. अतुल पुत्र धर्मेन्द्र निवासी स्टैट वैंक के सामने करहल थाना करहल जनपद मैनपुरी
  2. संदीप पुत्र राजेश निवासी स्टैट वैंक के सामने करहल थाना करहल जिला मैनपुरी।

बरामदगी

  1. दो तमंचा 315 बोर
  2. 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. व.उ.नि. श्री संजयपाल सिंह राघव
  2. का. जयवीर सिंह
  3. का. राहुल लौर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks