
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 555/2020 धारा 363, 366, 328, 120बी भादंवि में वांछित चल रही अभियुक्ता गिरफ्तार घटनाक्रमानुसार 11.12.2020 को वादी मनोज पुत्र फौजदार निवासी केसरपुर थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 09.12.2020 को वादी की साली को गांव के जितेंद्र, रतेंद्र व गीतम आदि द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गये हैं। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं- 555/2020 धारा 363 भादंवि पंजीकृत किया गया जिसमें अपहर्ता को पूर्व में बरामद किया गया था एवं अपहर्ता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा धारा 328, 366, 376डी/120बी भादंवि व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोतरी हुयी व अन्य अभियुक्तगणों के नाम प्रकाश में आये जिन्हें पूर्व में जेल भेजा चुका है। अभियुक्ता उक्त मुकदमें में काफी दिनों से वांछित चल रही थी जिसे थानाध्यक्ष जैथरा द्वारा दिनांक 13.09.2021 को पुलिस टीम के साथ दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार
- है.का.भूपेन्द्र सिंह
- का. सौरभ तोमर
- म.का. अनुराधा
- है.का. गजेन्द्र सिंह