मुंबई में फिर रेप की वारदात, साकीनाका के बाद अब उल्हासनगर में 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

महाराष्ट्र में रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. मुंबई के साकीनाका के बाद इस बार उल्हासनगर में 14 वर्षीय पीड़िता के संग बलात्कार का मामला सामने आया है. उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय बच्ची के संग बलात्कार किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है. इस शख्स पर पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय एक लड़की शिरडी से घूमने के बाद अपने दोस्तों के साथ 9 बजे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पहुंची. जहां अपने दोस्तों के साथ स्काईवॉक से पैदल घर जा रही थी. वहीं आरोपी ने मौके पर पहुंचकर हथौड़े का डर दिखाकर पीड़िता के दोस्तों को भगा दिया और जबरदस्ती पीड़िता को अपने साथ लेकर गया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का रेप किया.