प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सोंपेंगे किसान, समस्याओं के समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरने का समर्थन किया एवं दाऊजी महाराज की जयंती पर भंडारा किया एवं मलावन गांव ने दो बोरी आटा एवं दो हजार रुपए नगद दे आंदोलन में लंगर मे मदद की

एटा।आज दिनांक 12.09.2021 को तीसरे दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहे आंदोलन में किसानों की समस्याओं के प्रति शाशन प्रशासन की शिथिलता को देखते हुए आक्रोशित किसानों ने कहा कि पिछले तीन दिन – रात से शांतिपूर्वक तरीका से आंदोलन चला रहे हैं जिस बजह से जिलाप्रशासन किसान, मजदूरों को बेबकूफ समझ रहा है और दुर्भाग्यपूर्ण घटना यह है कि एक तरफ संगठन के पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं ने कई भ्रष्ट अधिकारियों/ कर्मचारियों का खुलासा किया है लेकिन शाशन – प्रशासन भ्रष्ट अधिकारियों/ कर्मचारियों को बचाने के लिए लगा हुआ इसलिए आंदोलनरत किसान, मजदूरों ने निर्णय लिया है कि देश के प्रधानमंत्री जी का जनता से संबाद करने का कार्यक्रम 14.09.2021 को अलीगढ़ में है उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर किसान विरोधी कानूनों का विरोध सहित भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे और अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी जा रही है कि कुछ लोग एटा धरना स्थल पर रहेंगे वाकी कार्यकर्ताओं गोपनीय रणनीति तैयार कर अलीगढ़ जनपद के चारों तरफ अपने तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक पहुंचर मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।
तथा संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की तीन सदस्यीय कमेटी के मेम्बर शशिकांत जी, सुरेश चन्द्र गांधी क्रांतिकारी यूनियन, रमेश चंद्र विद्रोही सहित आदि लोगों ने चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन का समर्थन करते हुए और 27 को प्रस्तावित भारत वंद को सफल बनाने का भी आह्वान किया जिस उपस्थित लोगों ने सफल बनाने का आस्वासन दिया एवं कामरेड राजाराम जी, हलवाई यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह जी ने भी समर्थन किया
व्रज के राजा किसानों के देवता बलदाऊ महाराज की जयंती/ देवछट के उपलक्ष्य में आंदोलनरत किसानों ने धरना स्थल एटा पर भंडारे का आयोजन कर आगुन्तक भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया धरना स्थल पर चल रहे लंगर मे सहयोग के लिए मलावन के किसान भाईयों ने दो बोरी आटा एवं 2000 रू0 नगद देकर आंदोलन की मदद की जिसपर उपस्थित किसानों ने आभार ब्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, डा0 अनिल कुमार सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, राजू सोलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष, अवधेश यादव युवा प्रदेश महासचिव, बबलू नागर जिलाध्यक्ष, ठा0 अखण्ड प्रताप जिलामहासचिव, रामनिवास वर्मा, अशोक कुमार, दिनेश पाल सिंह, शहदेव सिंह, राकेश कुमार, रामौतार प्रभू, विनय कुमार, लाडो देवी, सुनीता देवी सविता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।