शार्ट शर्किट से लगी आग वाशिंग मशीन सहित गृहस्थी का समान जलकर खाक-रिपोर्ट, मु0 रफीक अली

 

कुशीनगर तमकुहीराज/तमकुही विकास खण्ड के सिंदुरिया बुजुर्ग में शनिवार को शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इससे घर में वाशिंग मशीन सहित हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग बुझा ली।


उक्त गांव निवासी धुरेन्दर शर्मा के मुताविक शनिवार को रोज की भांति वह अपने दुकान पर चले गए थे । जबकि घर पर उसकी पत्नी और दो बच्चे थे।शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी दो मंजिला पर किसी काम से गई तो देखी की वाशिंग मशीन से धुवा निकल रही थी। जब तक शोर करती की वाशिंग मशीन धु धु कर जलने लगी।और घर में आग विकराल रूप पकड़ ली जोर की लपट देख बच्चे घबरा गए और शोर मचाते हुए किसी तरह मकान से बाहर निकले। बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसियों की नजर मकान पर पड़ी और वह उधर दौड़ पड़े। बाद में ग्रामीणों ने इधर-उधर से पानी लाकर किसी तरह से आग बुझाई। लेकिन जब तक आग बुझती, धुरेन्दर शर्मा के घर की भारी तादाद में गृहस्थी एव वाशिंग मशीन राख हो चुकी थी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks