
उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता आज से अलीगढ़ में डालेंगे डेरा, भाजपा के दिग्गज संभालेंगे कमान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को होने वाली रैली को लेकर भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता आज डेरा डालने लगेंगे। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 13 सितंबर को शिक्षकों और स्कूल-कालेज के प्रबंधकों के साथ बैठक करेंगे। जिले के भाजपा नेताओं ने मंडल स्तर पर बैठक करके वाहन प्रमुख तय कर दिए हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के भी आने की संभावना है।भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी आज सुबह आगये। 12 सितंबर को प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया आएंगे। वो 14 सितंबर तक अलीगढ़ में जनसभा तक डेरा जमाएंगे। जनसभा स्थल से लेकर पदाधिकारियों तक बातचीत और बैठकें करेंगे। 13 डिप्टी सीएम आएंगे। वह जिले के प्रमुख शिक्षकों और स्कूल-कालेज के प्रबंधकों के साथ बैठक करेंगे। चूंकि पीएम की जनसभा को कालेजों में भी दिखाए जाने की योजना है, इस बारे में चर्चा करेंगे।