जनपदभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती
जिलाधिकारी, सीडीओ, एडीएम ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सब एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रंखला के अन्तर्गत 10 सितम्बर 2021 को भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती जनपदभर में उत्साह, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसडीएम राजीव पाण्डेय ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोकभवन लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी का जन्म 10 सितम्बर 1987 को हुआ था। पंत जी का स्वतंत्रता संग्रमा आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के अन्तर्गत पंत जी ने असहयोग आन्दोलन, साइमन कमीशन के बहिष्कार, नमक सत्याग्रह में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया था। पंत जी महान देश भक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी तथा लेखनी से सशक्त थे। पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तथा बाद में देश के गृह मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया गया। सन् 1957 में महान देशभक्त, कुशल प्रशासक पंत जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि “भारत रत्न“ से विभूषित किया गया। देश और समाज के प्रति पंत जी का योगदान सराहनीय रहा है जिसे हमेशा याद किया जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी डा0 अवधेश कुमार वाजपेयी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती मनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जनपद के प्राथमिक विद्यालयों उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं, कार्यालयों में भी पंत जी की जयन्ती मनाई गई।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसडीएम राजीव पाण्डेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र भारती, सुधाकर मैथिल सहित अन्य कलक्ट्रेट कार्यालयों के पटल सहायक, कर्मचारीगण मौजूद रहे।