पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटशुदा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना‌ नयागांव पुलिस को मिली सफलता, एनबीडब्ल्यू वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटशुदा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 10.09.2021 को एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार थाना नयागांव पुलिस द्वारा 1 नफर वारंटी अभियुक्त राजकुमार पुत्र हरी बाबू निवासी सरायगत थाना नयागांव जनपद एटा संबंधित केस नंबर 1567/2021 धारा 498 323 504 आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- राजकुमार पुत्र हरी बाबू निवासी सराय अगहत थाना नयागांव जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks