
अलीगढ़ चंडौस थाना क्षेत्र के गांव रामपुर-शाहपुर में फंदे पर झूल गया युवक, हत्या का आरोप
अलीगढ़ चंडौस क्षेत्र के गांव रामपुर – शाहपुर में एक 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला है। मृतक के स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार कलुआ उर्फ जलालुद्दीन उम्र 30 वर्ष का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते उसकी पत्नी व साला उसके घर आये थे। इन तीनों के बीच घण्टों विवाद चलता रहा। शाम को युवक अपने घर में फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। युवक के स्वजन उसके साले पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वही चंडौस कोतवाल सुरजन सिंह का कहना है कि मृतक काफ़ी समय से बीमार चल रहा था और उसकी पत्नी भी एक महीने पहले उसको छोड़ कर चली गई थी। युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।