
किसान प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत करें आवेदन
अलीगढ़।02 एचपी डीसी-एसी, 03 एचपी डीसी-एसी, 05 एचपी एसी, 7.5 एचपी एसी एवं 10 एचपी सोलर पम्प की स्थापना पर मिलेगा 60 प्रतिशत तक अनुदान।उप निदेशक कृषि यशराज सिंह ने जनपद के किसानों को सूचित किया है कि पीएम कुसुम योजना के अन्तर्गत 60 प्रतिशत अनुदान पर 02 एचपी डीसी-एसी, 03 एचपी डीसी-एसी, 05 एचपी एसी, 7.5 एचपी एसी एवं 10 एचपी सोलर पम्प स्थापना कराई जानी है। सोलर पम्प के लिए कृषक कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर टोकन जनरेट करना होगा। टोकन के अनुसार कृषक द्वारा कृषक अंश की धनराशि को इंडियन बैंक में जमा कर रसीद को कृषक द्वारा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। पोर्टल पर अपलोड सूची के अनुसार कृषक के प्रक्षेत्र पर बोरिंग का सत्यापन होगा। इच्छुक कृषकों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर सोलर पम्प की आनलाइन मांग करते हुए सोलर पम्प प्राप्त कर सकते हैं। योजना में लघु एवं सीमान्त किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी विकास खण्ड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि), तहसील स्तर पर उप सम्भागीय कृषि अधिकारी एवं जनपद स्तर पर उप निदेशक कृषि कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।