जब कोई काम ना आया, तब खाखी ने अपना फर्ज निभाया

-: भटके को खाकी का सहारा:-

” जब कोई काम ना आया, तब खाखी ने अपना फर्ज निभाया।”

  • एटा- थाना सकरौली पुलिस द्वारा अपने घर का रास्ता भूली एक वृद्ध माता को सकुशल पहुचाया उनके घर।*

एटा।आज दिनांक 09.09.2021 को समय करीब 14:00 बजे थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह मय हमराह पुलिस बल जलेसर इसोली रोड, छपेरा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे, तो उनकी नजर एक बुजुर्ग वृद्ध माता जी पर पड़ी जो कि काफी परेशान नजर आरही थी। माता जी के पास जाकर उनकी परेशानी का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम कोमल पत्नी स्वर्गीय मान पाल सिंह निवासी नीमखेड़ा बताया और कहा कि मैं सुबह घर से किसी काम से निकली थी और वापस घर जाते समय रास्ता भटक गई हूँ ओर बहुत परेशान हूं। माताजी की समस्या को देखते हुए थानाध्यक्ष सकरौली द्वारा तत्काल माता जी के बताए हुए पते तक जाने वाली बस में बिठा कर माता जी को ऊनके घर पहुचाया गया। थाना सकरौली पुलिस द्वारा किए गए कार्य की आम जनमानस द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks