
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा इनवर्टर व बैट्री चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को इनवर्टर व बैट्री के साथ किया गिरफ्तार घटनाक्रमनुसार..... वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं- 421/2021 धारा 379 आईपीसी दिनांक 08.09.2021 समय 15.25 बजे मुकदमा दर्ज किया तथा वादी द्वारा वताया गया कि देशराज पुत्र ब्रिजेश निवासी खेतुपुरा थाना जैथरा ने दुकान पर रखे इन्वेटर व वैट्रा को चोरी कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के तुरन्त बाद पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में निकली तथा आसपास के मुखविरो को सूचित किया गया । कुछ देर होने के वाद मुखविर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दिन पहले चोरी गये इन्वेर्टर बेट्रा जिसकी आप तलाश कर रहे है उससे सम्बन्धित एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी में कुछ सामान लिये मुन्नी देवी इण्टर कालेज के सामने बस के इन्तजार कही जाने के लिये खडा है। यदि जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता है इस सूचना में थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को मय बोरी के पकड लिया तथा बोरी मे रखे सामान को पूछा तो अभियुक्त ने वताया कि 3-4 दिन पहले इनवर्टर व वैट्री मैने व मेरे साथी ने चोरी किया था अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा मुकदमा वादी को बुलाकर बैट्री व इनवर्टर की पहचान करायी गयी तथा वादी ने बैट्री व इनवर्टर को पहचानते हुये वताया कि यह मेरा ही इनवर्टर व वैट्री है, जो चोरी हो गया था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
बैट्री व इनवर्टर बरामद
पंजीकृत मुकदमों का विवरण
मु0अ0सं0 421/2021 धारा 379/411 आईपीसी
गिऱफ्तार अभियुक्त
1- देशराज पुत्र ब्रिजेश नि0 ग्राम खेतुपरा थाना जैथरा एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ0नि0 श्रवण कुमार निगम
- का0 968 देवेन्द्र कुमार