
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा 30 किलो लेजम पाइप चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को लेजम पाइप सहित किया गिरफ्तार घटनाक्रमनुसार वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं- 419/2021 धारा 379 आईपीसी समय 14.32 बजे मुकदमा दर्ज किया तथा वादी द्वारा वताया गया कि मेरा 30 किलो लेजम पाइप अभियुक्त राज पुत्र गुड्डू सिह निवासी मो0 शास्त्रीनगर थाना जैथरा जिला एटा ने चोरी कर लिया है। । मुकदमा दर्ज होने के तुरन्त बाद पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में निकली तथा आसपास के मुखविरो को सूचित किया गया । कुछ देर होने के वाद मुखबिर की सूचना आयी कि एक व्यक्ति सडक के किनारे पर खडा हुआ है और उसके पास लेजम पाइप है और शायद बस का इंतजार कर रहा है इस सूचना में थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त से लेजम पाइप के वारे में पूछताछ की तो वताया कि मैने व मेरे साथी ने यह पाइप चोरी किया था अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा मुकदमा वादी को बुलाकर लेजम पाइप पहचान करायी गयी तथा वादी ने लेजम पाइप को पहचानते हुये वताया कि यही मेरा पाइप है, जो चोरी हो गया था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
30 किलो लेजम पाइप बरामद
पंजीकृत मुकदमों का विवरण
मु0अ0सं0 419/2021 धारा 379/411 आईपीसी
गिऱफ्तार अभियुक्त
1- राज पुत्र गुड्डू सिह निवासी मो0 शास्त्रीनगर थाना जैथरा जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ0नि0 संदीप राणा
- का0 1296 विवेक कुमार