
एटा।सराहनीय कार्य जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज आवेदिका को उसकी 10 दिन की बच्ची को ससुरालीजनों से दिलाया गया , ससुरालीजनों द्वारा आवेदिका की 10 दिन की बच्ची को छीन लिया गया था , परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा आवेदिका को उसकी बच्ची को ससुरालीजनों से दिलाया गया । आज की बैठक में प्र0नि0 श्रीमती रजिया सुल्ताना , प्रभारी प0प0केन्द्र श्रीमती कंचन कटियार काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।