जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस 11 सितम्बर को

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस 11 सितम्बर को

शासन की मंशानुसार जनशिकायतों का समाधान दिवस में कराएं निस्तारण

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में 11 सितम्बर दिन शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। शासन की मंशानुसार जनशिकायतों का थाना समाधान दिवस में निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण किया जाना शासन की सर्वाच्च प्राथमिकता है। शासन द्वारा यह अनुभव किया जा रहा है कि ज्यादातर समस्यायें राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से निस्तारित की जा सकती हैं। इसके लिए थाना सर्वाधिक उपयुक्त स्थल हो सकता है, क्योंकि अधिकांश समस्यायें भूमि विवाद दबंग व्यक्तियों द्वारा उत्पीडन, शारीरिक हिंसा तथा जोर जबरदस्ती से संबंधित होती है। थाना स्तर पर अन्य पक्ष तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में पक्षकारों की एक सुनवाई कर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निदान सम्भव हो सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks