दबंग दारोगा के बिगडे बोल सुनकर एसएसपी भी सकते में कहा लाॅकडाउन खत्म होने से पहले मुझे और एसओ को कोई नहीं हटा सकता
भोजपुर : कोरोना वायरस के चलते भोजपुर पुलिस पूरी तरह अपनी मनमानी पर उतरी हुई है। थाना क्षेत्र में हो रही चोरी लूट डकैती व संरक्षित एवं दुधारू पशुओं के अवैध कटान की खबरें विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित करने पर थाने के एक दबंग दारोगा ने पत्रकरों को जानसे मरवाने व जघन्य अपराधों में फसाने की धमकी दी है। जिसके चलते एक तरफ जहां पत्रकारों में दारोगा के खिलाफ रोष व्याप्त है। तो वहीं दूसरी ओर दारोगा द्वारा दी गई हत्या की धमकी से पत्रकारों ने देर सवेर थाना क्षेत्र में खबर कवरेज करने के लिए जाते समय दारोगा द्वारा अपराधियों से सांठ गांठ कर अपनी हत्या की आशंका जताई है। इस संबन्ध में पत्रकारों ने बुधवार की देर शाम एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुये न्याय की गुहार लगाई है।
जी हां यह मामला मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर का है। जहां पर लगभग एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र में हो रही अपराधिक वारदातें संरक्षित पशु एवं दुधारू पशुओं के अवैध कटान की खबरें दैनिक जागरण, शाह टाईम्स, विधान केसरी, मुरादाबाद उजाला, व अवाम ए हिन्द ने प्रमुखता से छापी थीं। जिसके बाद थाना पुलिस बोखला उठी और पत्रकारों के खिलाफ सडयंत्र रचना शुरू कर दिया। जिसका एक नजारा उस वक्त देखने को मिला जब रात्रि करीब दस बजे तीन पत्रकारों को घर जाते समय डेढ़ साल से थाने में तैनात दबंग दारोगा नवीन कुमार शर्मा ने थाने के गेट पर रोक लिया। और दारोगा ने शराब के नशे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पत्रकारों से मोवाईल में रिकाॅर्डिंग कराकर साथी पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फसाने व उनकी हत्या कराने की धमकी दे डाली। जिससे पत्रकारों में दारोगा के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। और लगभग आधा दर्जन पत्रकारों ने बुधवार की देर शाम दबंग दारोगा के खिलाफ एसएसपी से मिलकर मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि एसएसपी पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कितने चिंतित हैं। और इस मामले में दबंग दारोगा के खिलाफ एसएसपी किया कार्यवाही करते हैं।