खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों के साथ ठगी करने वाला नटवरलाल आया थाना जलेसर पुलिस की गिरफ्त में

एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों के साथ ठगी करने वाला नटवरलाल आया थाना जलेसर पुलिस की गिरफ्त में। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओपी सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी श्री इरफान नासिर खाँन व प्रभारी निरीक्षक महोदय जलेसर के नेतृत्व में थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 351/2021 धारा 419/420 भादवि में नामित अभियुक्त नरेन्द्र कुमार पुत्र श्यामसिंह निवासी रेजुआ थाना जलेसर एटा को ठगी के 25000 रुपये सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटनाः – दिनांक 07.09.2021 को वादी विन्टू पुत्र जयपाल निवासी समसपुर थाना जलेसर जिला एटा द्वारा थाना जलेसर पर नरेन्द्र कुमार पुत्र श्यामसिंह निवासी रेजुआ थाना जलेसर एटा के द्वारा खुद को थाना जलेसर का पुलिस कर्मी बता कर रुपये ठग लेने की लिखित सूचना दी। सूचना पर मु0अ0स0 351/2021 धारा 419/420 भादवि बनाम नरेन्द्र उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

तथ्य इस प्रकार है कि – अभियुक्त नरेन्द्र उपरोक्त थाना जलेसर कस्बा क्षेत्र के आस-पास धुमता रहता था और थाने आने जाने वाले लोगो पर नजर रखता था और जब शिकायत कर्ता अथवा मुल्जिम पक्ष बाजार पहुँचता था तो वह उन्हे अपने तरीके से बातो मे फसा लेता था और अपने को जलेसर थाने का मुन्शी बताता था और इस तरह उनको बेकूफ बनाकर पैसा ठंग लेता था और नौकरी लगवाने के नाम पर भी उसके द्वारा पैसा ठंग लेता था।अभियुक्त के द्वारा जलेसर के अतिरिक्त जनपद फिरोजाबाद के नारंखी क्षेत्र से भी कुछ समय पूर्व 1 लाख 18 हजार रूपये नौकरी लगवाने के नाम पर ठंगे थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर के निर्देशित किया गया।थाना जलेसर पुलिस ने अभियुक्त को पकडने का जाल बिछाया और उसकी क्रम मे पुलिस की सक्रयता के चलते मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को आगरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से ठगी किये हुऐ 25000 रुपये बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आना सर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी
1– 25000 रुपये

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. नरेन्द्र कुमार पुत्र श्यामसिंह निवासी रेजुआ थाना जलेसर जिला एटा । गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
    1.प्र0नि0 अतुल कुमार गौतम
  2. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र बाबू दोहरे
  3. उ0नि0 श्री ओमकार सिंह
  4. का0 1166 गजेन्द्र सिंह
  5. का0 1553 कर्मवीर
    6.का0 1303 योगेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks